RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया!कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत हुए शामिल।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 जून। भाजपा भोजपुर ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हुए कहा की काँग्रेस द्वारा देश पर थोपी गई आपातकाल की याद मे काला दिवस मनाया गया है।काला दिवस पर मुख्य कार्यक्रम प्रबुद्ध सम्मेलन स्थानीय जैन धर्मशाला सभागार मे किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश के अंदर इमरजेंसी लगाकर लोकतांत्रिक ढाँचो को गिराया गया। अलोकतांत्रिक रूप से लोकतांत्रिक संगठनो पर प्रतिबंध लगाया गया।पूरे देश मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जय प्रकाश नारायण जी के नेतृत्व मे संपूर्ण क्रांति आंदोलन चलाए जा रहे थे। उसी बीच 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक संपूर्ण क्रांति आंदोलन के दौरान पूरे देश मे लोगो को प्रताड़ित किया गया।मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाया गया।सभी नेताओं को जेल मे डाल दिया गया।संघर्ष के दौरान कितने लोगो को जान भी गवानी पड़ी। उक्त संपूर्ण आंदोलन के दौरान कांग्रेस के विरोध मे संघर्ष कर रहे नेता आज कहाँ है।जनसंघ ने अपना विलय जनता पार्टी मे कर लिया था और आज भारतीय जनता पार्टी देश को आगे बढाने और भारतीय लोकतंत्र को बढाने पर तत्पर है।वही जय प्रकाश नारायण जी के आंदोलन से पैदा हुए नेता उसी कांग्रेस के साथ मिलकर विपक्षी एकता का नाटक कर रही है।भारत की जनता ऐसे लोगो को पहचान गई है और इन्हे दर किनार कर 2024 मे नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनायेगी। उन्होने कहा कि नौ वर्षो मे दलित,पिछड़ा,अतिपिछड़ा, आदिवासी सभी के लिए काम हुआ है ।यह सरकार सेवा,सूशासन और गरीब कल्याण की सरकार है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने आपातकाल को काला दिवस के रुप मे याद करते हुए प्रबुद्धजनों से परिचर्चा करते हुए कहा कि आज आपातकाल के विरोध मे संपूर्ण क्रांति आंदोलन के साथी रहे कांग्रेस के साथ मिलकर लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुले हुए है। कांग्रेस के युवराज विदेशो मे जा कर भारत की लोकतंत्र समाप्ति करने की बात करते है,लेकिन उनसे पूछना चाहिए कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश मे किस लोकतंत्र की रक्षा हो रही थी।
प्रबुद्ध लोगो ने परिचर्चा मे शामिल होकर आपातकाल के समय को याद करते हुए अपने अनुभवो को साझा किया और कहा कि आज देश ही नही विश्व मे भारत की लोकतंत्र को मजबूती मिली है।देश बढ रहा है,सभी जगह विकास हो रहा है और विश्व भर मे देश का मान-सम्मान बढा है।
कार्यक्रम मे विधानपार्षद जीवन कुमार ने परिचर्चा मे भाग लेते हुए कहा कि नौ वर्षो मे देश मे जितना विकास का काम हुआ है,उससे जनता खुश हो कर 2024 मे भाजपा की सरकार बनाएगी। विभिन्न विचारधाराओं के विरोधियों को मंच पर हाथ मिलाने और फोटो सेशन करने से जनता को बेवकूफ नही बनाया जा सकता।
कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,मीरा यादव,उदय प्रताप सिंह,कौशल यादव,सतीश भट्ट,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,मिथिलेश कुशवाहा, प्रो. किस्मत सिंह,मुखिया विनोद सिंह ने भी संबोधित किया।
प्रबुद्ध सम्मेलन मे जिला मंत्री मधु मिश्रा, बिनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,संतोष सिंह,निलेश जैन, अजय सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभू जैन,अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रितु राज,मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह,जीतु चौरसिया, पिंटु कुशवाहा, अजय गुप्ता सहित प्रबुद्धजन शामिल रहे।

Related posts

पीएम गतिशक्ति के तहत 54वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की बैठक में चार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सिफारिश।

rktvnews

रांची:राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में भू अर्जन सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त द्वारा जनता दरबार में विभिन्न जन-अभ्यर्थनों की सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश।

rktvnews

बेटियों के भविष्य हेतु निवेश:सुकन्या समृद्धि योजना: जीवन में सुधार का एक दशक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति के जन्म दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

गोपालगंज:दिपावली पूजा के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ का को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment