RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उपायुक्त ने धानभाषा पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या – 181 और 182 का किया निरीक्षण!मतदाताओं से बात कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2023 के संबंध में ली जानकारी:उपायुक्त, दुमका

दुमका/झारखंड 23 अगस्त।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे द्वारा रानेश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत धानभाषा पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या – 181 और 182 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची का पन्ना वेरीफिकेशन एवं डोर टू डोर सर्वे कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन का भी जांच किया गया। जिसमें घर में स्टीकर चिपकाने, मतदाताओं को करेक्सन पर्ची देने, बीएलओ रजिस्टर में मतदाताओं से हस्ताक्षर लेने, अहर्ताधारी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन लेने, डबल नाम/ स्थानीय रूप से स्थानांतरण/ मृतक मतदाताओं का नाम हटाने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर विलोपित करने हेतु प्रपत्र – 7 लेने,नाम संशोधन/ स्थानांतरण हेतु प्रपत्र 8 लेने एवं ब्लैक एंड व्हाइट एवं न्यून गुणवत्ता वाले मतदाताओं का रंगीन फोटो में परिवर्तित करने के साथ-साथ प्रपत्र 6बी से आधार लिंक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदाताओं से बात कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2023 के संबंध में जानकारी ली।
निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, दुमका द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर हाउस टू हाउस सर्वे कार्य को पूरा करने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी रानेश्वर को नए बीएलओ को मतदाता प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस प्रांजल ढाढा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रानेश्वर,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीएलओ एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली को डीडीसी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

मर्यादित नारी एवं वीरगति प्राप्त करने वालों को मिलता है मोक्ष : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:जदयू जिला सम्मेलन 24 नवंबर को, तैयारी पूरी:विधान परिषद राजू यादव

rktvnews

बक्सर: आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा से भक्त हुए भाव -विभोर।

rktvnews

भोजपुर: आंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:गंगा नदीतंत्र नदी पुर्नस्थापन (रिवर रँचिंग कार्यकम) का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment