RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा नगर निगम को टैक्स वसुलने के लिए निजी कम्पनी को देने का भाकपा माले विरोध करता है!आरा नगर निगम मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 22 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस रिलिज जारी कर कहा है कि आरा नगर आयुक्त ने आरा नगर निगम मे भ्रष्टाचार का तांडव मचा दिया है और भाजपाई मेयर खामोश है।

क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इन सवालों पर जब पार्षद आवाज उठाते है तो उस समय मेयर की चुप्पी से साफ झलकता है कि वे भी इस भ्रष्टाचार मे शामिल हैं।

भाकपा माले नेता ने नगर आयुक्त से मांग कि है कि वो आरा नगर निगम को टैक्स वसुलने के लिए नीजी कम्पनी के हाथों न बेचे तथा सफाई मजदूरों के( वेतन)मजदूरी मे नगर आयुक्त द्वारा कटौती निंदनीय है, हम इसका घोर विरोध करते है।

भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि निगम के स्थाई कर्मचारीयों के छठे वेतन आयोग मे सुधार कर वेतन भुगतान एवं उसका अंतर राशी का भुगतान नहीं करते न ही सातवें वेतन आयोग का लाभ देते है दूसरी तरफ एग्रिमेंट मे अग्रिम कमिशन खोरी का राज कायम किये हुए हैं।

भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने वार्ड पार्षदों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए आरा शहर के खस्ता हाल सड़कों के पुन:निर्माण और बजबजाती नलियों की सफाई, मछर मारने के दवा के छिड़काव पर जोर दिया।

Related posts

भोपाल:गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 के नये प्रावधानों की जागरूकता के लिए आयोजित हुई राज्यस्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

भोजपुर : नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

“प्रयास एक कोशिश बदलाव” संस्था का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न।

rktvnews

बदहाल मनरेगा : रोजगार नहीं, निराशा की गारंटी

rktvnews

आरा और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथों पर निरंतर रहेगी बिजली : संजीव हंस

rktvnews

Leave a Comment