RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के संचालक मंडल की हुई बैठक।

भोपाल/ मधयप्रदेश 16 सितंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में आज मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के संचालक मंडल की बैठक हुई। बैठक में खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न नगरीय निकायों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी स्थिति के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में बताया गया कि आगामी 27 सितंबर को इंदौर में पुरस्कार कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, मऊगंज जलप्रदाय परियोजना, पेटलावद जलप्रदाय, परियोजना खरगोन जलप्रदाय परियोजना, मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना, सीधी सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

धरमपुरी में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन

बैठक में बताया गया की धरमपुरी की मल-जल योजना को पुरस्कार मिला है। धरमपुरी में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन हो चुके हैं। धरमपुरी की संपूर्ण आबादी लाभान्वित हो रही है। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगांव में मानव श्रृंखला से 7 नवम्बर वोट लिख कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जनवरी 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र महाराजा कॉलेज, आरा का किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment