RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 अक्टूबर।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने हेतु NCORD समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नशीली दवाओं की लत, मादक पदार्थों वाले क्षेत्रों, नशीली दवाओं के उपयोग के प्रमुख क्षेत्रों तथा नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि नशा वाली दवाइयों का प्रॉपर तरीके से रिपोर्ट रखें। दवा देते समय चिकित्सक की पर्ची का अनिवार्य रूप से जांच करें। इसके साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेमटेक्स्टिल 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:वेबकास्टिंग रूम से मतदान केन्द्रों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक नीरज पाल की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment