RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:लावालौंग प्रखंड रीमी पंचायत के ग्राम टिकदा में विशेष शिविर में हज़ारों की संख्या में पहुँचे ग्रामीण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 सितंबर। जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक आम जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चतरा के उपायुक्त, एसपी, कमांडेट समेत ज़िले के सभी वरीय पदाधिकारी आज़ादी के बाद पहली बार लावालौंग प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सलप्रभावित टिकदा गाँव में शिबीर के माध्यम से उपस्थित रहे।

लावालौंग प्रखंड रीमी के ग्राम टिकदा में विशेष शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने शिविर पहुंच किया शुभारंभ

5 सितंबर गुरुवार को प्रतापपुर के एघारा, हंटरगंज के डुमरीकला और चकला, चतरा के आरा, ईटखोरी के हलमता, मयुरहंड के सोकी, गिद्धौर के पहरा, सिमरिया के जांगी, टण्डवा के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह और मिश्रौल में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया। वहीं गुरुवार को ही उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देश पर अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र से चर्चित स्थल लावालौंग प्रखंड के रीमी के ग्राम टिकदा में आमजनो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने पहुंच शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने जनकल्याणकारी विभागो द्वारा लगाए गए स्टॉल का एक एक कर निरीक्षण किया और शिविर में आए लाभुकों से जनसंवाद कर योजनाओं के बारे में विस्तृत जा जानकारी दी। उक्त मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश वैसे लाभुक जो जिला मुख्यालय या फिर जनकल्याणकारी विभाग नहीं पहुंच पाते है और योजनाओं से वंचित रह जाते है। वैसे लाभुकों को लाभान्वित करना है। सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ हर एक पात्रता रखने वाले लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें। आगे उन्होंने योजनाओं का स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया यथा 50 लाभुकों के बीच पेंशन योजना, 60 लाभुकों के बीच में मंईयां सम्मान योजना, पचास पचास हजार का पांच किसान क्रेडिट कार्ड, 50 आबुआ आवास। वहीं अबुआ आवास के लाभुकों के बीच तृतीय किस्त की राशि भी दी गई। इसके अलावे उन्होंने छात्राओं के बीच 23 साइकिल वितरण व अन्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों समेत कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

हुआ योजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन एवं शिलान्यास

कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं मजडीहा का शिलान्यास किया गया जिसकी प्राकलित राशि 19 लाख 37 हजार 900 रुपया और मनरेगा अंतर्गत मेर बंदी आम बनवानी, पशु शेड की कुल 52 लाख 40 हजार 4 सौ 36 रुपया के योजनाओं का शुभारंभ इसके साथ साथ 15 वें वित्त के तहत 6 लाख 85 हजार 4 सौ रुपया के योजनाओं का शुभारंभ तथा 19 लाख 68 हजार 7 सौ रुपया के योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए राज्य भर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी निमित चतरा जिले के सभी प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार शिविर का आयोजन कर लाभुकों को लाभन्वित करने का कार्य किया जा रहा है। जिले के आयोजित शिविरों में जिला के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रह कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे है। जिससे आवेदनों का तीव्र गति से ऑन द स्पॉट निष्पादन हो सके। सभी जन कल्याणकारी विभागों का शिविर में स्टॉल लगाया गया है लाभुक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी व पात्रता अनुसार आवेदन कर सकते है। जिन लाभुकों के द्वारा आवेदन किया जा रहा है नियमसंगत उन्हे लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।अबुआ आवास योजना को लेकर कहा अगर किन्ही के द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो अविलंब इसकी जानकारी दें। योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।जिला के सभी पात्र लाभुकों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

टिकदा के आयोजित शिविर में ये थे उपस्थित

टिकदा के आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, सीआरपीएफ कामांडेंट 190 बटालीयन मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लावालौंग, अंचल अधिकारी लावालौंग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

06 सितम्बर शुक्रवार को यहां होगा कार्यक्रम

प्रतापपुर प्रखण्ड के बरूरा, कुन्दा के मरगडा, लावालौंग के लावालौंग, हंटरगंज के करमा और करैलीबार, कान्हाचट्टी के मदगड़ा, चतरा के देवरिया, ईटखोरी के शहरजाम, मयुरहंड के पंदनी, गिद्धौर के बारीयातु, सिमरिया के सबानो, टण्डवा के कबरा और पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत

कितने आवेदन हुए प्राप्त

आपकी योजना आपकी सारकार आपके द्वार कार्यक्रम में कल दिनांक 04 सितम्बर सोमवार तक विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में 46727 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 13829 आवेदन बुधवार को आयोजित शिविर में प्राप्त किए गए 13829 आवेदनों में से 5892 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए है। शिविर में आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जा रहे हैं। इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करते हुए लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक

आमजन पंचायत सर पर आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले, इसके लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा द्वारा शिविरों व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

बेंगलुरु:धर्म भारतीय संस्कृति की सबसे मौलिक अवधारणा है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं।

rktvnews

“यू.एस. इंडिया कॉम्पैक्ट” चुनौतियाँ और अवसर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 जून 25

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी मंडलो में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

rktvnews

अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय का तीसरा कैंपस राँची में शुरु होगा, इसका मकसद झारखण्ड और देश के पूर्वी हिस्से में शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

rktvnews

Leave a Comment