RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

नई दिल्ली/18 अगस्त।उपभोक्ता मामलों के विभाग ने थोक और खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतों में लगातार जारी गिरावट को देखते हुए एनसीसीएफ और नेफेड को 20 अगस्त 2023 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू हुई थी। 13 अगस्त, 2023 तक दोनों एजेंसियों ने कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की है, जिसे देश के प्रमुख खपत केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को लगातार बेचा जा रहा है। इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं।
एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटरों की खुदरा कीमत शुरू में 90/- रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई थी जिसे उपभोक्ताओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में गिरावट के अनुरूप क्रमिक रूप से कम किया गया। खुदरा मूल्य में आखिरी बार संशोधन 15.08.2023 को 50/- रुपये प्रति किलोग्राम किया गया था, जो अब 20.08.2023 से घटकर 40/- रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी जिससे प्रमुख खपत केंद्रों में एक साथ बिक्री की जा सके, जहां खुदरा कीमतों में पिछले एक महीने में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है।

Related posts

कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का संयुक्त रूप से किया मासिक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने जोधपुर में ली जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक, सामुदायिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास पर दिया जोर।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे ₹ 1269 करोड़

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा सामूहिक योगाभ्यास शिविर लगा।

rktvnews

भोजपुर:सुधा डेयरी द्वारा केंद्रीय विद्यालय में सहकारिता कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment