RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 सितंबर।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ देवघर समाहरणालय में किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वच्छता का शपथ लिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में स्वच्छता रैली, वृक्षारोपण अभियान, स्कूल कॉलेज के छात्रों के बीच पेंटिंग्स प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, एक पत्र अभिभावक के नाम कार्यक्रम, तालाब, बस स्टैंड, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, स्लोगन राइटिंग, भाषण, निबंध लेखन, मेंहदी आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थानों के अधिकारी व सदस्य आदि भाग लेंगे। गौरतलब है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा जिसकी थीम इस वर्ष स्वच्छोत्स्व रखी गई है। अभियान के क्रम में 25 सितंबर 2025 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 02 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही अभियान के दौरान सभी विभागों—पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग—की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम पांच प्रमुख केंद्रित गतिविधियों पर आधारित होगा

1. कचरे के ढेर की साफ-सफाई

2. सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई

3. सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

4. स्वच्छ हरित उत्सव का आयोजन

5. स्वच्छता हेतु विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता देवघर व मधुपुर, जेएसएलपीएस डीपीएम, संबंधित विभाग के अधिकारी, सभी सहायक/कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए दुर्गोत्सव:उपायुक्त

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:30 अक्टूबर 23

rktvnews

व्यंग्य🤪 तेरा दर्द न जाने कोय!

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया।

rktvnews

गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment