RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिन्हा की जयंती दिलीप कुमार सिन्हा के मौला बाग स्थित आवास पर मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। उपस्थित लोगों का स्वागत सचिव दिलीप कुमार सिन्हा ने किया।अपने उदगार व्यक्त करते हुए श्री सिन्हा ने कहा की महामाया बाबू महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आंदोलन के दौरान कई बार जेल गये।ये विद्यार्थियों के सच्चे हितैषी थे और इन्हें जिगर के टुकड़े से सम्बोधित करते थे। विद्यार्थियों ने भी इन्हें बिहार के चौथे मुख्यमंत्री बनाया। इनका कार्यकाल सबसे ईमानदार सरकार के रूप में याद किया जाता हैं।
वहीं अध्यक्षीय भाषण में सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया की महामाया प्रसाद एक तपे तपायें राष्ट्रवादी,प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थे। ये बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे जो 1947 में सर्वप्रथम गांधी मैदान में झंडा तोलन किया। 1967 में ये बिहार के गैर कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री बने। छात्रों पर हुए गोलीकांड में इस्तीफा देकर जयप्रकाश आंदोलन में सहयोगी बने और सरकार के विरुद्ध आन्दोलन में सक्रिय भूमिका में रहे।अपनी कार्यशैली से बड़े बड़े दिग्गजों को धूल चटाई। इनका लगाव आरा और धमार ग्राम से रहा। इन्हें जेंट किलर के नाम से जाना जाता है। जयंती पर इन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। डॉ संदीप कुमार अधिवक्ता ने उन्हें याद करते हुए बताया कि अपने वरीय स्वतंत्र सेनानी और महान पूर्वजों को स्मरण करना, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जानना जरूरी है । इतिहास ही महा पुरुषों के वीरगाथा को स्मरण दिलाती है।

Related posts

भोजपुरी महोत्सव 2025: भाषा और संस्कृति का भव्य उत्सव।

rktvnews

भोजपुर:हक़ दो वादा निभाओ के तहत 23 सिम्बर को होगा गरीबों का आरा प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन: राजनाथ राम

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह 44 वाॅं राष्ट्रीय थ्रो बॉल( पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

अग्नि पीड़ित परिवार से मिले माले नेता!

rktvnews

भोजपुर: चित्रकार संजीव सिन्हा के नेतृत्व में 40 फूट रावण के पुतले का हो रहा निर्माण।

rktvnews

थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी लड़की पर चलाया था डंडा, हटाए गए थाना अध्यक्ष पद से! कार्रवाई हेतु शाहाबाद डीआईजी को प्रतिवेदन समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment