RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आयुष्मान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सम्मानित!रू०142517966, धनराशि से आयुष्मान में 11516 को दिया उपचार।

बागपत/उत्तर प्रदेश 17अगस्त। आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ऐसे चिकित्सक जिन्होंने योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाता है जिस के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर ने 150 मरीजों को उपचार दिया है जबकि प्राइवेट क्रिस्टल अस्पताल ने 524 मरीज को उपचार दिया है जिनको जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जनपद में 59402 परिवारों का लक्ष्य था जिसमें से 49016 परिवारों का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें 256427 मेंबरों के सापेक्ष 133098 के आयुष्मान योजना के अंर्तगत गोल्डन कार्ड बने जिसमे 11516 का उपचार हुआ और रू० 142517966, धनराशि खर्च हुई ।
जनपद में 22 अस्पताल चिन्हित है जिसमें 14 प्राइवेट व 8 सरकारी अस्पताल है जिसमे मरीज उपचार ले सकते है जिलाधिकारी ने कहा गोल्डन कार्ड के प्रति गोल्डन कार्ड धारको को जागरूक किया जाए और उन्हें उपचार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए ।
सरकारी अस्पताल का पैसा आरकेएस रोगी कल्याण समिति के अंदर आता है इसमें पैसा ₹75 %व25% के हिसाब से बांट सकते हैं इसमें 25% तो डॉक्टर ,स्टाफ ,आरोग्य मित्र का मानदेय तथा 75% में अपने सरकारी अस्पताल के उत्थान के लिए आरकेएस से अनुमति लेकर कर सकते हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को अवश्य लाभ दिया जाए जिनके कार्ड नहीं चढ़े उनके कार्ड भी चढ़ाए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार ,आयुष्मान कोऑर्डिनेटर डॉक्टर कपिल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:मिशन संजीवनी: न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में CPR प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.52 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने बिलौटी पंचायत का किया भ्रमण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अक्टूबर 24

rktvnews

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

रांची:जनजातीय समाज को सम्मान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया :संजय सेठ

rktvnews

Leave a Comment