RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर : डीएम ने बेलाउर सूर्य मंदिर का किया निरीक्षण,खाली पड़ी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र और पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)30 नवंबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत सूर्य मंदिर, बेलाउर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य का विस्तृत रूप से जायजा लिया और कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग करते हुए आँगनबाड़ी केंद्र एवं एक लाइब्रेरी के निर्माण का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने जरूरतमंद गरीब परिवारों को पर्चा प्रदान कर पुनर्वासित करने का सुझाव दिया, ताकि इस क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित क्लस्टर का स्वरूप दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए सामुदायिक सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, आरा-सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने “Security Beyond Tomorrow: Forging India’s Resilient Future” विषय पर व्याख्यान दिया और ‘ORF Foreign Policy Survey’ को लॉंच किया।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक के द्वारा हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

व्यवसाय करने में आसानी और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय का एक और बड़ा कदम।

rktvnews

भोपाल की पांच शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित।

rktvnews

नई दिल्ली:कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में ओवरबर्डन के लाभकारी उपयोग पर उच्चाधिकार विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पेश की।

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड़ नाटक बहादुर बिटिया का मंचन।

rktvnews

Leave a Comment