RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:स्वदेशी महोत्सव में छाए चमड़ा कारीगर।

‘पहचान इस्माइलपुर लैदर प्रोड्यूसर कंपनी’ बनी आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान )27 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव 2025 में स्वदेशी उत्पादों की श्रृंखला के बीच ‘पहचान इस्माइलपुर लैदर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ द्वारा निर्मित चमड़ा उत्पाद दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कौशल से तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले एवं आकर्षक लेदर उत्पादों को महोत्सव में आगंतुकों की भरपूर सराहना मिल रही है।
यह उत्पादक संगठन 28 अप्रैल 2023 को नाबार्ड (NABARD) के वित्तीय सहयोग से स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह संस्था 201 चमड़ा कारीगरों की आजीविका का सशक्त माध्यम बन चुकी है। संस्था की विशेषता यह है कि इससे जुड़े सभी कारीगर स्वयं शेयरधारक हैं और संस्था से होने वाला संपूर्ण लाभ इन्हीं कारीगरों के बीच वितरित किया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मसम्मान प्राप्त हो रहा है।
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के मंच ने इन कारीगरों को न केवल अपने हुनर को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का विश्वास भी प्रदान किया है। महोत्सव में आए लोग स्वदेशी चमड़ा उत्पादों की गुणवत्ता, डिज़ाइन और कारीगरी की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।
यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करती हुई ग्रामीण कारीगरों को बाजार से जोड़ने और स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related posts

बिहार:राष्ट्रपति ने बिहार का चौथा कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया।

rktvnews

इंदौर:डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने पर रुक्‍मणि मोटर का गोदाम सील।

rktvnews

आर्यन मिश्रा और साबिर की बलि से शुरू हुआ भाजपा का हरियाणा चुनाव अनुष्ठान।

rktvnews

रक्षाबंधन पर राज्यपाल की शुभकामनाएं।

rktvnews

विदाई !

rktvnews

हनुमानगढ:जिले में 22 संवेदनशील मतदान बूथ, सभी मतदान केंद्रों पर हो भयमुक्त मतदान: रूक्मणि रियार

rktvnews

Leave a Comment