RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही संचालित करना सुनिश्चित करें : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)26 सितंबर।दशहरा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा गढ़वा शहर अंतर्गत विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री द्वारा मझिआंव मोड़ स्थित बनारसी स्वीट्स की जांच की गई एवं जांच सैंपल लिए गए। इसके बाद मेंन रोड स्थित राज लक्ष्मी स्वीट्स, जायसवाल स्वीट्स, विजय स्वीट्स, काजू स्वीट्स, मां वैष्णो स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत रंका मोड़ स्थित श्री राम स्वीट्स का निरीक्षण किया गया, जहां किचेन में साफ-सफाई की कमी पाई गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री द्वारा रसोई को साफ सुथरा रखने हेतु सख्त हिदायत दी गई एवं जांच हेतु खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुरूप लाइसेंस नहीं पाया गया उन्हें नोटिस दिया गया और हिदायत दी गई कि जल्द से वैद्य खाद्य लाइसेंस हेतु खाद्य सुरक्षा कार्यालय में अपना आवेदन जमा करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि वे अपना खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही संचालित करना सुनिश्चित करेंगे।
इस टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा कार्यालय के संबंधित कर्मी मौजूद थें।

Related posts

पटना:अभाकाम प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के लिए मंत्री नितिन नवीन से मिल अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने ली सहमति।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:01लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर: धमाका ऑफर का ले लाभ 499 की खरीदारी पर पा सकते हैं लाखों के ईनाम,बबुरा के एस एस मॉल में होगा कल लक्की डॉ।

rktvnews

जहाँ मज़दूर अदृश्य है!

rktvnews

बजट सत्र से पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की; नियोजित गतिरोध पर चेताया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:हम सौभाग्यशाली हैं कि संगीत विवि में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ- दिनेश खन्ना, पूर्व निदेशक एनएसडी

rktvnews

Leave a Comment