RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: आरा में 11 हजार लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून। शुक्रवार को भोजपुर पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा से बिहार लाई जा रही करीब 11 हजार लीटर विदेशी शराब की खेप को जब्त करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब से लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से भारी मात्रा में शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप बिहार के किस जिले में पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में ड्रामा क्लब द्वारा कविता पाठ और ‘मोचीराम’ पर काव्य नाटक का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार सरस मेला: विदेशी पर्यटक भी हो रहे मुरीद,महिला उद्यमियों के हस्तशिल्प और कलाकृतियों की कर रहे सराहना।

rktvnews

भाकपा – माले ने किया जनसंकल्प सभा!संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment