RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:एडीके जैन नेत्र अस्पताल के 6वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिया नेत्रदान का संदेश।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्वयं नेत्रदान संकल्प-पत्र भर किया जागरूक।

नेत्रदान से होते है दो जीवन रोशन: जिलाधिकारी की अपील पर लोगों में दिखा उत्साह।

नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी का संदेश, जिलाधिकारी के संकल्प से लोग हुए प्रेरित

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 नवंबर।खेकड़ा में आयोजित एडीके जैन नेत्र अस्पताल के 6वें स्थापना दिवस कार्यक्रम ने नेत्रदान के संबंध में व्यापक जन जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नेत्रदान के महत्व पर विचार रखे और स्वयं संकल्प पत्र भरकर लोगों को प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नेत्रदान एक अत्यंत सरल, वैज्ञानिक और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसमें मृत्यु उपरांत निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल को सूचित करने पर नेत्र सुरक्षित रूप से संग्रहित कर लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी में रोशनी लौटाई जा सकती है और यह किसी भी रूप में शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मानवतापूर्ण कार्य के लिए आगे आएं और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। उनकी प्रेरणादायक अपील के बाद कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने मौके पर ही नेत्रदान संकल्प पत्र भरे।
अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग और एडीके जैन नेत्र अस्पताल के संयुक्त सहयोग से जनपद में आयोजित किए गए निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों की पहल की भी सराहना की। इन शिविरों के माध्यम से गांव गांव में कैंप आयोजित कर बड़ी संख्या में चिन्हित लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन सुनिश्चित कर राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम को नई मजबूती दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि समय पर नेत्र रोगों की पहचान और उपचार से बड़ी संख्या में लोगों को स्थायी अंधत्व से बचाया जा सकता है। उन्होंने इसे ‘दृष्टि सुरक्षा’ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एडीके जैन नेत्र अस्पताल ने पिछले छह वर्षों में खेकड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे बागपत जनपद में अपनी सेवाओं से उल्लेखनीय पहचान बनाई है। आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और कम लागत वाली चिकित्सा सेवाओं के कारण यह अस्पताल ग्रामीण जनता के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ है। अस्पताल द्वारा अब तक हजारों लोगों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार उपलब्ध कराए जा चुके हैं। स्थापना दिवस के दौरान अस्पताल के इन प्रयासों की सराहना की।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन डॉ मंजू जैन वर्मा ने बताया कि एडीके जैन नेत्र अस्पताल का नाम महान व्यक्तित्व अरिदमन कुमार जैन के सम्मान में रखा गया है, जिनका सपना था कि हर व्यक्ति—चाहे वह किसी भी आर्थिक या सामाजिक पृष्ठभूमि से आता हो—उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा प्राप्त कर सके। 1924 में खेकड़ा में जन्मे और यहीं से शिक्षा पूरी कर 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में शामिल होकर उन्होंने सेवा और त्याग को अपने जीवन का मूलमंत्र बना लिया। उनके निधन के बाद 1995 में स्थापित एडीके जैन मेमोरियल ट्रस्ट ने उनकी मानवीय सोच को आगे बढ़ाते हुए 1996 में दिल्ली स्थित उनके घर को एक चैरिटेबल आई-केयर सेंटर में बदल दिया, और यहीं से सेवा यात्रा की शुरुआत हुई। समय के साथ यह प्रयास निःशुल्क नेत्र शिविरों, स्कूल स्क्रीनिंग, विज़न सेंटरों और अंततः आधुनिक नेत्र अस्पताल के रूप में विकसित हुआ, जो आज हजारों लोगों की दृष्टि बचाने और उन्हें जीवन में नई रोशनी देने का माध्यम बन चुका है। 24 नवंबर 2019 में उनकी स्मृति एवं प्रेरणा से एडीके जैन अस्पताल की स्थापना हुई थी
सभी ने जिलाधिकारी की अपील को सराहा और नेत्रदान के महत्व को समझते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब नागरिक व्यक्तिगत हितों से आगे निकलकर सामूहिक भलाई के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग के अंदर सेवा भाव का उत्साह होना चाहिए ओर उन्होंने आह्वाहन किया कि अधिक से अधिक लोग भी नेत्रदान का संकल्प पत्र भरें।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ तीरथ लाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और स्थानीय नागरिकों ने उपस्थिति रहे।

Related posts

अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया।

rktvnews

भोजपुर:25 जनवरी को आरा में होगा शाहाबाद स्तरीय बदलो बिहार समागम।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:समाहरणालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मानवीय संवेदना,सड़क हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को उच्च स्तरीय उपचार के लिये एयरलिफ्ट कर इंदौर से मुंबई भेजा।

rktvnews

Leave a Comment