RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का वीकेएसयू में 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई। मंगलवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के नया कैंपस प्रांगण मे बिहार राज्य संबंध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सभी कॉलेज की शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। महासंघ द्वारा अपने 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन हुआ और मांगों की पूर्ति के लिए जोरदार नारा लगाया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय के विभिन्न सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चयनित शिक्षकों से ही कराया जाए, छात्र-छात्राओं से ₹600 प्राप्त पंजीयन शुल्क में से 200रू महाविद्यालय को दी जाए, शासी निकाय से नियुक्त शिक्षकों को यथाशीघ्र चयन समिति से कराया जाए, राज्य सरकार से क्षति पूर्ति राशि (नामांकन शुल्क) समय से महाविद्यालय को उपलब्ध कराया जाए आदि रहा।
एक मांग पत्र कुलपति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा तथा महामहिम राज्यपाल को भी अध्यक्ष डॉ शंभू नाथ सिंह द्वारा लिखित प्रेषित किया गया है। इसमें बताया गया है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 30.4.2025 को निर्गत आदेश में वित्त रहित शैक्षणिक (अनुदानित संस्थान) में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मासिक वेतन एवं अन्य सुविधा बहाल करने को कहा गया है। जिसके लिए ही आज धरना प्रदर्शन किया गया है।

Related posts

28 मार्च 23 को सासाराम में आयोजित होगा मां तारा चंडी महोत्सव।

rktvnews

26 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समान मानने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने तथा वंचित और पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रगति की मुख्य धारा से जोड़ने की भावना प्रधान है : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:शशि सिन्हा के असामयिक निधन से शोक।

rktvnews

Leave a Comment