RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर निगम में मची है लूट,साफ -सफाई नदारद, सड़कें बदहाल : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(बिहार)14 मई।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आरा नगर निगम में आकंठ भ्रष्टाचार है।साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों का घपला जारी है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर में गंदगी का अंबार है.यहां की बजबजाती नालियां और चारों तरफ पसरे कुड़े इसकी गवाही दे रहेहैं।साफ-सफाई का कोई नियम नहीं है दिनभर कुड़े की गाड़ियां दौड़ती है और यहां का कचरा वहां गिरा देते हैं।
माले नेता ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजरी बनाने के सरकारी फरमान का खुला उलंघन जारी है.दूसरी तरफ भीषण गर्मी में काम करने पर विवश सफाई मजदूरों को उचित मजदूरी भी नहीं मिलती.उनके मजदूरी के हिस्से को अधिकारी डकार जाते हैं।
आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर की प्राय:सभी सड़कें जर्जर है.बस स्टैंड से शिवगंज,मोती टोला से अहिरपुरवा, हनुमान टोला से रामगढिय़ा होते पड़ाव रोड़,बिन्दटोली हो या उजियार टोला,मझौआं, हाउसिंग चंदवा की सड़के हो या जगदेवनगर अनाईठ,बहिरों की सड़के खस्ता हाल है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि 2000 से आज 2025 है भाजपा से विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह है इन्हें आरा शहर के विकास से कोई मतलब नहीं है वहीं आरा नगर के मेयर से आयुक्त तक लूट के हिस्से के लिए आपस में झगड़ते हैं
भाकपा माले नेता ने जनता से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही इन समस्याओं का निदान करेंगे.आइए हम सब मिलकर आवाज बुलंद करें

Related posts

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार बदलाव सभा को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा की सफलता पर लोजपा ने किया प्रेस वार्ता व सम्मान समारोह : राजेश्वर पासवान

rktvnews

रायपुर : धान खरीदी की आरंभिक तैयारियों के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर का दौरा करेंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment