RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर जिलाधिकारी ने किया पटेल बस पड़ाव आरा का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)04 अगस्त। पटेल बस पड़ाव आरा का भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त ,नगर आयुक्त एन के भगत,महापौर इंदु देवी ने निरीक्षण किया। होने वाले इस निरीक्षण को लेकर कल से ही पड़ाव परिसर में अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया साथ ही लगभग 5 करोड़ की राशि से बने भवन की सफाई आदि की गई।

जनता की सुविधा के लिए बने नवनिर्मित भवन की दुर्दशा का दृश्य

विदित हो की पड़ाव स्थित नवनिर्मित भवन का उदघाटन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वर्चुअल तरीके से किया गया था एवं तत्कालीन महापौर रूबी तिवारी और नगर आयुक्त की देख- रेख में पड़ाव परिसर में ही संक्षिप्त कार्यक्रम भी हुआ था।बाद यह नवनिर्मित भवन निगम की उदासीनता के रवैए से दुर्दशा की ओर चला गया।आज भी निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने दर्जनों पंखे ,लाइट आदि को गायब पाया जबकि बुडको द्वारा निर्मित इस भवन को आरा नगर निगम ने अपने अधीन वर्षो पूर्व ही कर लिया था।कहा जा सकता है की इस भवन से लगभग लाखो रुपए मूल्य के सजावटी उपकरण गायब दिखे।आनन फानन में दर्जनों मजदूरों को लगाकर इसकी कुछ हद तक सफाई कराई गई।
इस संबंध में नगर आयुक्त एन के भगत ने बताया की जिलाधिकारी के नेतृत्व में हमलोगों ने आज पटेल बस पड़ाव का सर्वे किया की किस तरह से इसका सौंदर्यकरण कराया जाए ताकि यात्री जनता को लाभ पहुंच सकें।उन्होंने बताया की जिलाधिकारी ने पुराने भवन की भी मरम्मत्ती आदि कराने का निर्देश दिया।नगर आयुक्त ने बताया की एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जायेगा और यहां कई प्रकार की समस्याएं है उनका भी समाधान किया जायेगा और सुरक्षा की व्यवस्था भी की जायेगी।

माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम

गायब उपकरणों के लिए क्यों नही कराई प्राथमिकी:दिलराज प्रीतम
इधर माले के नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने मांग किया है की पटेल बस पड़ाव में निर्मित नए भवन से गायब लाखो रूपए मूल्य के उपकरणों को लेकर आरा नगर निगम ने थाना में प्राथमिकी क्यों नही कराई? दिलराज प्रीतम ने कहा की 7 अगस्त को पार्टी द्वारा प्रस्तावित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आरा नगर निगम का घेराव किया जायेगा।

Related posts

राष्ट्रपति ने शेगांव में राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

देहरादून: राजभवन में राज्यपाल ने “महिला सशक्तीकरणः एक चेतना, एक संकल्प” विषय पर आधारित पॉडकास्ट का शुभारंभ किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, सुगम मतदान कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित छठ पर्व सुनिश्चित करने की पहल।

rktvnews

Leave a Comment