RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

डिजिटल युग में अपनी क्षमता से देश विदेश को मुट्ठी में कर सकती है छात्राएं : प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। शनिवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रचार्य डॉक्टर नरेंद्र प्रताप पालित, समन्वयक डॉक्टर शिखा अवस्थी, डॉ मीना कुमारी, , डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार बीसीए शिक्षक राघवेंद्र नारायण एवं अमरजीत मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रचार्य डॉ. नरेन्द्र प्रताप पलीत ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा बीसीए विभाग अपने क्षेत्र के छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है।प्रो पालित ने कहा कि यह दौर तकनीकी शिक्षा की है बी सी ए के बच्चे सामर्थ्यवान हों एवं देश-विदेश में अपने को शिखर पर स्थापित करें। हम लगातार प्रयासरत हैं कि बीसीए विभाग का सिलेबस अपडेट हो साथ ही विभाग की सीट भी बढ़ाई जाए। वहीं समन्वयक डॉ शिखा अवस्थी ने कहा कि यह युग साइबर एक्सपर्ट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की है एवं आने वाले दिनों में सबको इसकी आवश्यकता है हमारी बीसीए की छात्राएं हैं इसमें महारत हासिल कर देश सेवा करेंगी।
सम्मानित ज्यूरी सदस्य डॉ निवेदिता एवं डॉ रजनी नरसरीया ने प्रतियोगिता के माध्यम से बीसीए सत्र 2025 -28 की मिस फ्रेशर संचिता को चुना है। संचिता आरा रामनगर निवासी निर्भय कुमार एवं रेणु देवी की पुत्री है जो भविष्य में प्रोग्रामिंग दुनिया में अपने आप को स्थापित कर देश सेवा करना चाहती हैं।
बीसीए के शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सत्र के सभी छात्राओं को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। शिक्षक अमरजीत मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनको प्रोग्रामिंग दुनिया में शिखर प्राप्त करने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन बी सी ए सत्र 2023-2026 और 2024-27 द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, एवं नाटक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन निक्की-रितिका एवं रिम्स- प्रीतू ने संयुक्त रुप से किया। मिस फ्रेशर राऊंड का संचालन 2023-26 की छात्रा रिम्स ने किया।छात्राओं में प्रियम , रिम्स, रोमा, सुधा, पूनम, साक्षी दीपिका, श्वेता, प्रीतू सृष्टि, आद्या, अंजलि, पिंकी,, काजल समीक्षा अनुष्का,ने मनमोहक गीत, नृत्य एवं नाटक का मंचन किया।
आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सारे शिक्षक एवं सभी शिक्षिकाएं लगातार छात्राओं का उत्साह वर्धन करते रहे। बीसए के सहायक श्री नीतीश कुमार एवं श्री नंद जी का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ शिखा अवस्थी ने किया!

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 फरवरी 24

rktvnews

इंदौर:अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होटलों और अन्य संस्थानों की जांच की मुहिम जारी।

rktvnews

रामगढ़:दिव्यांगजनों के लिए हुआ पर्पल फेयर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment