RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बने बड़े-बड़े गड्ढों में खाद्य सामग्री से लदा एक ट्रक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के बगल में पलट गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रखंड परिसर में जलजमाव के कारण बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरे रहने और मिट्टी गीली होने के कारण प्रखंड परिसर स्थित एफसीआई के गोदाम में खाद्य सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। जलजमाव और बरसात के कारण खाद्य सामग्री का कुछ भाग भींग भी गया। गोदाम के कर्मियों ने मजदूर लगाकर ट्रक पर लदे बोरों को गोदाम में रखवाया। विदित हो कि प्रखंड परिसर के पूर्वी भाग में बड़े-बङे गोदामों का निर्माण कराया गया है। इन गोदामों में जाने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के बगल से होकर जाने का रास्ता है। प्रखंड परिसर में जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रास्ता कीचड़युक्त और नरकीय हो गया है। इसी रास्ते से खाद्य सामग्री लेकर ट्रक गोदामों तक जाते और आते हैं। इसके अलावा जन वितरण प्रणाली की दुकानों के जन वितरण विक्रेता बीपीएल परिवारों को देने वाले खाद्य सामग्री को ट्रैक्टर, छोटे ट्रकों और पिकअप से अपने-अपने दुकानों तक ले जाते हैं। इससे यह रास्ता नरकीय हो गया है। इस रास्ते से पैदल चलना दूभर हो गया है। प्रखंड परिसर स्थित इस रास्ते की जर्जर और दयनीय स्थिति को देख कर लोग भी आश्चर्यचकित हैं। लोगों ने इस रास्ते को मजबूत और सही तरीके से बनाने की मांग की है।

Related posts

इंदौर जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाहियां।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीर शहीद कवि कैलाश, स्वतंत्रता सेनानी रामसुभग सिंह,अंबिका सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाँव की मिट्टी को एकत्रित किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 दिसंबर 24

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम : दिया कुमारी

rktvnews

जयपुर:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त।

rktvnews

Leave a Comment