RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा!खरीफ सिंचाई – 2023 की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित “संकल्पम” में जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “खरीफ सिंचाई – 2023” की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था करायें ताकि किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत हो। अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिंचाई के लिए जो भी जरूरी और उपयोगी कार्य हैं, उस पर त्वरित कार्रवाई करें। यह सुनिश्चित कराएं कि पूर्व से चलाई जा रही सिंचाई योजनाएं पूर्ण क्षमता से कार्य करें। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करें। पहाड़ी क्षेत्रों के निचले भागों में जल संचयन क्षेत्र विकसित करें। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ईश्वर चंद्र ठाकुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल संसाधन विभाग के अंतर्गत किए जा रहे सिंचाई कर रहे हो की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी उन्होंने सोन बराज गंडक बराज कोशी बराज एवं अन्य डैम/बियर से सिंचाई कार्य से लाभान्वित होने वाले जिलों की स्थिति की जानकारी दी।हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए जा रहे कार्य, जलाशयों में जल संचयन क्षमता का वर्तमान प्रतिशत आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव आशिमा जैन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लघु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सिंचाई के लिए किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने सभी जिलों के भूजल स्तर की स्थिति, राजकीय नलकूपों की स्थिति, जल-जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत आहर, पईन, पोखर आदि में जल संचयन की वर्तमान स्थिति आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था कराएं ताकि किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत हो। अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिंचाई के लिए जो भी जरूरी और उपयोगी कार्य है, उस पर त्वरित कार्रवाई करें। पहाड़ी क्षेत्रों के निचले भागों में जल संचयन क्षेत्र विकसित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व से चलाई जा रही सिंचाई योजनाएं पूर्ण क्षमता से कार्य करें, यह सुनिश्चित कराएं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध किए गए पानी का उपयोग भी कृषि कार्य के लिए कराएं। नहरों की सफाई के कार्य पर ध्यान दें। हर क्षेत्र तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करें। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच जाएगा तो इससे किसानों को काफी लाभ होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों की सुविधाओं और उनके हित में हम निरंतर कार्य करते रहते हैं। किसानों को कृषि कार्य हेतू डीजल अनुदान उपलब्ध कराने के साथ-साथ सिंचाई कार्य हेतू पर्याप्त विद्युत आपूर्ति भी की जा रही है। हम लोगों का उद्देश्य है कि किसानों को धान रोपनी में सहूलियत हो।

बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव आशिमा जैन सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा: उपायुक्त ने सुनी जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की “शासी निकाय समिति” की बैठक।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों संग केंद्र की सरकार कर रही सौतेला व्यवहार : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment