RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

नाला निकासी का रास्ता बंद होने से वार्ड नंबर 12 में जलजमाव और परेशानी।

आरा/भोजपुर 30 जुलाई।आरा मौला बाग स्थित यादव विद्यापीठ स्कूल के पास नाली का गंदा पानी एकत्र होने से आसपास के लोगों को कई बीमारियां होने का डर सता रहा है और आने जाने में कठिनाई भी हो रही है यहां नाली का पानी निकासी का रास्ता बंद होने के कारण काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ डेंगू फैलने का भी डर रहता है घर में सांप आदि विषैले जंतुओं का घुसने का डर रहता है स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 30 साल से उक्त रास्ते में नाला का पानी निकलते हुए बड़े नाले में गिरता था लगभग 2 माह से एक व्यक्ति द्वारा यह कह कर नाली के रास्ते में मिट्टी गिरा कर नाली बंद कर दिया गया और दीवार खड़ी कर दी गई है आदमी का कहना है की यह मेरी निजी जमीन है जबकि स्थानीय लोगों का कहना है यह निगम की जमीन है यादव विद्या पीठ के पास गढ़ा में जलजमाव से अक्सर लोगों को आने जाने मैं काफी परेशानी होती रहती है और बच्चों महिलाएं बुजुर्गों को फिसल कर गिरने का डर रहता है जिसे घायल होने का भी डर रहता है वहां फिसलन की स्थिति बनी हुई है वहां पर आए दिन बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे पानी में गिर जाते हैं स्थानीय लोगों ने मेयर डीएम और नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है लेकिन पत्र लिखने का कोई फायदा नहीं हुआ स्थिति पहले जैसे ही बनी हुई है वही यादव विद्यापीठ के मध्य और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन पत्र के द्वारा इसकी सूचना दी गई है उप नगर आयुक्त मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी और सफाई जमादार उक्त स्थल का निरीक्षण कर चुके इसके बावजूद स्थिति पहले जैसी है।वार्ड नंबर 12 के निवासी इंद्रदीप नारायण सिन्हा का कहना है कि लगभग 30 साल पहले मेरा मकान यहां बना था तब से आज तक उस रास्ते से ही नाली का पानी निकलता था अब उस नाली को बंद कर दिया गया है इसलिए यहां पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है वार्ड नंबर 12 के निवासी मुन्ना सिंह यादव का कहना है पानी जमा होने से माल मवेशी और बच्चे को बीमार पडने का डर बना रहता है वार्ड नंबर 12 के हीं निवासी चित्रांश दुर्गेश का कहना है की गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है इससे महामारी फैलने का भी डर रहता है।

Related posts

भोजपुर: SDRF टीम ने बाढ़ प्रभावित गौरा पंचायत से गर्भवती महिला का किया सफल रेस्क्यू।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर:मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने पदनाम परिवर्तन पर जताया आभार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विभिन्न पृष्ठभूमि के युवा स्टार्ट-अप्स के साथ बातचीत की, इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से माता-पिता और बुजुर्गों के बीच व्यापक जागरूकता लाने का आह्वान किया

rktvnews

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

कोहली का टेस्ट संन्यास: क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक।

rktvnews

Leave a Comment