RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 पर मानव संग्रहालय में आयोजित हुई “एस्ट्रो-नाइट”

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)18 मई।अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र भोपाल के सहयोग से “एस्ट्रो-नाइट: आईजीआरएमएस की पहाड़ियों से तारामंडल अवलोकन” शीर्षक से एक विशिष्ट खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम “विभाजित विश्व को एकजुट करते संग्रहालय” के क्रम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:00 बजे मानव संग्रहालय परिसर में हुआ, जिसमें स्कूल , कॉलेज के विद्यार्थियों, गृहणियों,परिवारों तथा खगोल विज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले लोगों सहित 175 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्नत दूरबीनों के माध्यम से खगोलीय पिंडों का अवलोकन करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, भोपाल के प्रधान क्यूरेटर एवं केंद्र प्रमुख, साकेत सिंह कौरव के मार्गदर्शन में,विशेषज्ञों — राजेश रहांगडाले, राघव चोपकर एवं विवेक सिंह तोमर — द्वारा एक परिचयात्मक प्रस्तुति से हुई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को खगोल विज्ञान की मूलभूत जानकारी, दूरबीनों के प्रकार एवं उनकी कार्यप्रणाली तथा कार्यक्रम के दौरान देखे जाने वाले खगोलीय पिंडों के विषय में जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए ग्रहों के अवलोकन एवं रात्रिकालीन आकाश के अध्ययन से जुड़े अनेक रोचक तथ्यों की भी जानकारी साझा की।
आकाश अवलोकन सत्र दो “सेलेस्ट्रॉन 102 एसएलटी दूरबीनों” तथा एक “सेलेस्ट्रॉन सीपीसी 800 दूरबीन” के माध्यम से संचालित किया गया। इन दूरबीनों द्वारा प्रतिभागियों ने चंद्रमा, शुक्र ग्रह, बृहस्पति तथा बृहस्पति के चार गैलीलियन उपग्रहों का अवलोकन किया, जिसने इस संध्या को ज्ञानवर्धक एवं अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।
कार्यक्रम का समापन रात्रि 8:45 बजे प्रतिभागियों की अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं सराहना के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक तथा शैक्षणिक अनुभव बताया।
मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पाण्डे, ने इस अवसर पर कहा कि “एस्ट्रो-नाइट” जैसे कार्यक्रम जनसामान्य को विज्ञान, संस्कृति एवं अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ने के सार्थक अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 की भावना को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें ब्रह्मांड के प्रति साझा जिज्ञासा के माध्यम से लोगों को एक मंच पर लाया गया। उन्होंने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय बनाने हेतु क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, भोपाल के सहयोग की भी सराहना की।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सूर्य कुमार पाण्डेय, सहायक क्यूरेटर, सुश्री आयशा गराबाडू, संग्रहालय सहयोगी; तथा आर्यन टेनवार , कनिष्ठ लिपिक द्वारा किया गया।
मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि,इस प्रकार की सहयोगात्मक पहलों के माध्यम से मानव संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की भावना के अनुरूप वैज्ञानिक जागरूकता, सांस्कृतिक अधिगम एवं जनसहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ बातचीत की।

rktvnews

बक्सर:कृषि मूल्य श्रृंखला के विकास तथा ऋण प्रवाह को बेहतर बनाने की जरूरत : डीडीएम आनंदवर्धन

rktvnews

आईएनएस सुदर्शिनी ने लोकायन 26 के पहले पोर्ट कॉल को पूरा किया, भारत–ओमान समुद्री संबंधों को मजबूत किया।

rktvnews

राजस्थान:पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से हो निस्तारण : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए मीडिया पर दबाव नही बनाए राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी

rktvnews

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment