आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर द्वारा आज लाइव पीएम किसान सम्मेलन आयोजन में भाग लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव सदस्य भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, अतिथि के रूप में सी डी शर्मा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बिहार तथा पीएनबी के वरिष्ठ पदाधिकारी कुंवर अजय प्रताप सिंह एवं आनंद कुमार सिंह के अतिरिक्त विभिन्न गांव के किसान एवं महिलाओं के साथ जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर ने बताया कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे देश में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत चौदहवी किस्त की की राशि उनके खाते में राजस्थान के चुरू से सीधे हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीया ने स्वागत करते हुए बताया की आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है,स्वास्थ्य शिक्षा का लाभ मिल रहा है ।आज प्रधानमंत्री जी द्वारा छह मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नरेंद्र सिंह तोमर जी के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष किसानों को 141000 करोड़ों के फसल बीमा का लाभ मिला है किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ किसानों को 241000 करोड़ों रुपए का सहयोग दिया जा चुका है किसानों के सहयोग के लिए 125000 किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत की गई है माननीय प्रधानमंत्री जी ने खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए अब नीम कोटेड के तरफ से सल्फर कोटेड यूरिया की शुरुआत की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2015 में शुरू की गई मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के कारण किसानों में अपने खेतों की उर्वरा शक्ति की जानकारी के साथ ही संतुलित उर्वरक प्रयोग करने के नई तरीके सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। बावजूद देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं रहने दी गई। आज जो यूरिया ₹266 में भारतवर्ष में उपलब्ध है उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है जब गांव विकसित होंगे तो देश का भी विकास होगा और इसीलिए गांव में भी शहरों के समान सुविधाओं का सृजन किया जा रहा है ।इस अवसर पर उनके द्वारा आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य आदिवासी स्कूल एवं नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के साथ ही पूरे देश में किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन भी किया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे साथ में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल जी भी उपस्थित थे । जिले में श्रीअन्न के विकास को गति देने के लिए आने वाले समय में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के श्रीअन्न से बने पकवानों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा ।इसमें सफल उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।कार्यक्रम का संचालन शशि भूषण कुमार शशी कृषि वैज्ञानिक के द्वारा किया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में डॉ अनिल कुमार यादव कृषि वैज्ञानिक के द्वारा किया गया।

