जयपुर/राजस्थान 27 जुलाई।जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट से प्रदेश भर में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर बन रहे वीडियो में प्रतिदिन नयापन और रचनात्मकता देखने को मिल रही है। यह वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
सोमवार, 24 जुलाई को जारी हुए परिणाम में केसरीसिंहपुरा, श्रीगंगानगर के 30 वर्षीय महेंद्र कुमार ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर जोधपुर की 23 वर्षीय सिमरन नगवानी रही उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार रतनगढ़, चूरू के 31 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला | राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

