RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

विधानसभा चुनाव 2023, सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का उद्देश्य है निर्वाचन संबंधी कार्यों की व्यावहारिक समझ विकसित करना – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

जयपुर/राजस्थान 25 जुलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी की निर्वाचन संबंधी कार्यों में स्क्रूटनी से लेकर मतगणना तक विभिन्न कार्यों में अहम भूमिका होती है तथा इसके लिए आयोग के दिशा-निर्देशों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ विकसित करना है, जिससे कि निर्वाचन कार्यों का सफल क्रियान्वयन हो सके।
गुप्ता सोमवार को हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में आयोजित रिटर्निंग अधिकारियों के चार दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम (द्वितीय चरण) को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं। इस प्रशिक्षण के बाद परीक्षा के माध्यम से आंकलन भी किया जाएगा ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष एवं समावेशी चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 लाख से अधिक 17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के युवाओं ने मतदाता पंजीकरण के लिए अग्रिम आवेदन किए है। वहीं अब तक 1.5 लाख से अधिक नव मतदाताओं ने ईवीएम डेमो पर मॉक पोलिंग में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि सौ फीसदी मतदाता पंजीकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष योग्यजनों, ट्रांसजेण्डर्स व पीवीटीजी (विशिष्टतः असुरक्षित जनजातीय समूहों) को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष क्लस्टर कैम्प भी आयोजित किए जा रहे है।
भारत निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस चारदिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में आयोग के रिसॉर्स पर्सन के तौर पर शशि शेखर रेड्डी, सुधांशु गौतम, अशोक प्रियदर्शी, प्रभास दत्ता, वी. राघवेन्द्र, एन.एन. बुटोलिया, शालिनी चेतल, मधुसुदन शर्मा द्वारा निर्वाचन संबंधी पहलुओं से विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस दौरान पेड न्यूज एवं मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, प्रत्याशी नामांकन, नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी, नामांकन वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट, आदर्श आचार संहिता, ईआरओ-नेट, विभिन्न एप एवं पोर्टल व्यय अनुरीक्षण एवं जिला चुनाव प्रबंधन योजना सहित विभिन्न निर्वाचन कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का यह द्वितीय चरण है, जो कि 24 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होगा। इसमें पहले चरण के बाद शेष रहे 100 रिटर्निंग अधिकारी बैच-3 एवं बैच-4 के रूप में हिस्सा ले रहे है। सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का पहला चरण 10 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया था, जिसमें 100 रिटर्निंग अधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts

वाराणसी:पर्यावरण एवं जल की शुद्धता के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया मां वरुणा महोत्सव।

rktvnews

राजस्थान: प्रदेश की 27 सड़कों के लिए केन्द्र ने 1154.47 करोड़ रूपये की दी मंजूरी ,प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेंगी, विकास के नये आयाम स्थापित होंगे :उप मुख्यमंत्री,दिया कुमारी

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार और देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश में नक्सलियों का किया जाएगा खात्मा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment