RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गाँधी विचार

गाँधी विचार

बाहर का कोई चीज न खरीदें, किसकी अजव मनोती है;
मैनचेस्टर में लगी आग तब,
कैसी गजब कसौटी है।
चरखा कातकर खद्दर पहीने,
देह पर तभी लँगोटी हो,
जन-जन को जब मिले न धोती, उससे अच्छी लँगोटी है।
यह कैसा अभियान चलाये,
गाँवों के गाँव जगा के;
पूरे देश को दण्डी पहुँचाये,
आगे-आगे जाके ।
अर्थ तंत्र को दिशा दिखाये,
अपना नमक बना के;
रहे फिरंगी बचे न देश में,
दम लिया, उन्हें भगा के।
बन्द किये मुँह, आँखें, कानों को,
वे है क्या सिखलाते;
बुरा न बोलो, बुरा न देखो, बुरी बात न सुनना,
होगा स्वच्छ चरित्र, बस वे हैं हमें बताते ।
साबरमती के सन्त,
ये कैसा प्रयोग करते हो; सत्य-अहींसा सबका निदान है, हरदम उपयोग इसे करते हो।
चाहे नेटाल हो, चाहे चम्पारण,
चाहे जालियाँवाला हो;
सत्य-अहिंसा के अंदर में,
देखा ईश्वर अल्लाह है।
स्वदेशी अपना लो भैया,
मिल बाँटकर खा लो;
रघुपति राघव तेरा नाम, ईश्वर अल्लाह गा लो।
रचनाकार:डॉ कृष्ण दयाल सिंह

(उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की सातवीं रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395)

Related posts

वित्त वर्ष 2024 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.17%

rktvnews

उज्जैन:एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत शांतिधाम परिसर नरवर में लगाएं गए 200 पोधें।

rktvnews

डॉ भारती प्रवीण पवार ने थैलेसीमिया बाल सेवा योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:विकसित राजस्थान के लिए राजस्व संग्रहण बढ़ाएं :मुख्य सचिव

rktvnews

एसी का तापमान 27 डिग्री सेट करने पर बिजली बिल में 30 फीसदी तक की कमी।

rktvnews

Leave a Comment