
आरा/ भोजपुर 24 जुलाई। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा 27 जुलाई को पखावज सम्राट बाबू शत्रुंजय प्रसाद सिंह उर्फ ललन बाबू की जयंती पर सुबह 9 बजे भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच बस पड़ाव आरा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी। ज्ञात्व हो की भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा आरा के पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा के अलावा शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और मृदंगवादक पखावज सम्राट बाबू शत्रुंजय प्रसाद सिंह उर्फ ललन बाबू की प्रतिमा स्थापित है और इन विभुतियों के जन्म और श्रद्धांजली दिवस माल्यार्पण के साथ विचार गोष्ठी और श्रद्धांजली सभाएं आयोजित की जाती है। बाबू ललन जी की जयंती के बारे में शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने बताया की 27 जुलाई को पखावज सम्राट की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक परिचर्चा भी आयोजित होगी।
