RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी जिला कार्यालय पर आयोजित!सद्गुरु की भक्ति से मिलती है जीवन मुक्ति:श्रीकांत प्रधान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 जुलाई।महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के जिला कार्यालय सह सत्संग भवन में किया गया। गुरु चरण वंदना, स्वागत गान, मंगल गान, स्वर्वेद, ध्यान एवं उद्घोष के साथ प्रारंभ हुआ।मंच संचालन आरा अनुमंडल संयोजक श्री कृष्णा प्रसाद ने किया। भजन उपदेष्टा रुनी देवी –वीना गुरू कोई भेद न पावे शब्द शब्द सब जगत बखाने साथ शब्द नहीं पावा हो,मीनता देवी–कवधौ मिली प्रभु बन्धन तोडिहो , हंस उबारन अगले हो , भजन गाती । रोहतास के गोविंद शर्मा ने कहा कि हम सभी का अहो भाग्य है कि गुरू सेवा, सत्संग मिला है। तिलौथू रोहतास के श्रीकांत प्रधान जी ने कहा कि देवताओं की पूजा से संसारिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, परन्तु सब देवों के देव सद्गुरु की पूजा -साधना भक्ति से जीवन मुक्ति,आत्म ज्ञान एवं परमात्म ज्ञान परमानन्द की प्राप्ति होती है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन बिहार के महामंत्री भूपेन्द्र राय जी ने दिया।इस कार्यक़म में अमरेन्द्र श्रीवास्तव , मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, सह संयोजक राजवंश जी, प्रमोद कुमार रंजन जी,अभय जी, गुरू बहन रीता जी, पिंकी प्रसाद, बबिता देवी,आशा पांडेय, उपदेष्टा पूनम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

द्रोपदी का डर और डर की द्रोपदी।

rktvnews

भोपाल:समाज में साहित्य लोकमानस तक पहुँचना चाहिए: कैलाश शर्मा

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से होगी क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल।

rktvnews

चौथे नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को सौंपा गया।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर और गड़हनी पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार 26 वे दिन भी जारी।

rktvnews

डाकघर का अभियान:300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 78,000 रूपये की सब्सिडी भी।

rktvnews

Leave a Comment