
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 जुलाई।बड़हरा के विधायक, पूर्व मंत्री माननीय राघवेंद्र प्रताप सिंह दूसरे के कार्य के लिए रेडक्रॉस कार्यालय में लगभग 12:00 बजे पहुंचे। कार्यालय में पूर्व से बैठे रेड क्रॉस के संरक्षक और पूर्व एमएलसी लाल दास राय, पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, सचिव डा विभा कुमारी उपस्थित थी। परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। बातचीत के क्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों पर चर्चा हुई। विधायक रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा की रेड क्रॉस सोसाइटी निस्वार्थ ,निशुल्क, समाज के पीड़ित कमजोर और जरूरतमंद लोगों की जो सेवा कर रही है वह सराहनीय है,अतुलनीय है और मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। वैसे तो देशभर में सोसायटी पीड़ितों की सेवा करती है लेकिन भोजपुर जिले में इसकी चर्चा और गतिविधियों को मैं बराबर सुनता और जानकारी लेते रहता हूं। श्री सिंह ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में, रक्तदान के क्षेत्र में, आगलगी ,बाढ़ ,सुखाड़ आदि में जो सुविधा उपलब्ध है वह प्रशंसनीय है और जो भी लोग इस में जुड़े हैं उनकी भी सराहना करता हूं। मेरे लिए भी जो कुछ सहयोग की जरूरत है मैं सदैव तैयार हूं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा की जिलाधिकारी श्रीमान राजकुमार जी को जो राष्ट्रपति से पुरस्कार मिला है उसकी सराहना करता हूं। ऐसे तो मेरे राजनीतिक जीवन में 30 से 35 जिलाधिकारी आए जिनको मैं खराब नहीं कहता लेकिन राजकुमार जी जैसा जिलाधिकारी आज तक नहीं देखा। इनके विचार, कार्यशैली, बोलचाल सबको मुझे ही नहीं जिले वासियों को बहुत पसंद है। बात की तुरंत जानकारी लेना, उस पर कार्रवाई करना, चाहे आम आदमी क्यों ना हो, इनकी समस्या का समाधान करना इनका विशेष गुण है जिसमें अवैध खनन, शिक्षा, स्वास्थ, नहर, रोड,जाम आदि के कार्यों को अंतिम परिणाम पर नजर रखते हैं। अल्प समय में ही जिला में मॉडल अस्पताल का प्रारंभ होना गौरव की बात है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव ने अमर शहीद कवि कैलाशपति सिंह के शहादत स्थल पर फोटोग्राफ्स का अनावरण कर ऐतिहासिक सम्मान देने का कार्य किया है। महात्मा गांधी की अंतिम लड़ाई करो या मरो में इसी स्थल पर 28 सितंबर 1942 को कवि कैलाश तिरंगा फहराते हुए अपनी शहादत दी थी। श्री सिंह ने बताया कि शहीदों के नाम अंकित किए गए हैं, छूटे नाम जोड़ने के लिए कहा जाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले, बाबू जगजीवन राम ,रामानंद तिवारी राम सुभाग सिंह, अंबिका शरण सिंह, सरदार हरिहर सिंह जैसे लोगों की भी चर्चा होनी चाहिए क्योंकि अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने पेंशन लेने से इंकार कर दिया था। पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने कहा कि जिलाधिकारी राजकुमार के सम्मान से भोजपुरी और सारण की धरती और सोसायटी की ओर से आने के लिए आभार प्रकट किया गया।
