आरा /भोजपुर 29 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे संवाददाताओं को बतलाया कि आरा नगर के सभी छठ पूजा घाटों पर पसरा है कचड़ा। छठवर्त करने वाले है परेशान।
आज 10:30 बजे मोती टोला बाइपास छठ पूजा घाट पहुंच कर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी व छठ पूजा आयोजकों की टीम पूजा घाटों का मुआयना करने लगी।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी छठ पूजा घाटों पर पसरे कचड़ो के अंबार को देखकर आरा नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर से लेकर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और आरा सांसद आर.के.सिंह पर बिफर पड़े।क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गरीबों की झोंपड़ी पर बुलडोजर चला कर तथा छठ पूजा घाटों को बरबाद कर आरा शहर को स्वर्ग सा सुन्दर बनाने का सपना दिखाने वाले भाजपाई मेयर ,विधायक व सांसद आज छठ घाटों पर पसरे कचड़ो पर खामोश है।भाकपा माले नेता ने कहा कि भोजपुर दौरा पर रहने के बावजूद सांसद आर के सिंह जी छठ पूजा घाटों को देखने तक नहीं आए।
भाकपा माले नेता ने कहा कि आरा बघवतपुर ,धरहरा, अहिरपुरवा, बलुअहिया,मोती टोला, सपना मोड़,जवाहर टोला, बहिरो लख तक सभी घाटों पर गंदगी व कचड़ा पसरा हुआ है यहां तक की छठ पूजा के लिए बने घाटों को उखाड़ दिया गया है साफ-सफाई का अभी तक आरा नगर निगम कोई अभियान नहीं चला रहा।उन्होंने कहा की आरा नहर पर लाखो छठ वर्ती पूजा करते है पर किसी अधिकारी का भी ध्यान नहीं है दूसरी तरफ आरा नगर के आम जन काफी चिन्तित और परेशान है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कल छठ पूजा के आयोजकों के साथ छठ पूजा घाटों को साफ-सफाई पर बात करने के लिए हम आरा नगर आयुक्त से बात करने जाऐंगे,जरुरत पड़ी तो जिला पदाधिकारी से भी बात किया जाएगा इससे भी छठ घाटों की साफ-सफाई नहीं हुई तो आंदोलन भी किया जाएगा।
छठ पूजा घाटों के मुआयना करने वाले प्रमुख लोगों मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, हिम्मत यादव, राहुल कुमार यादव, संतोष चौधरी, धर्मवीर यादव, चुन्नु यादव, रामबृक्ष शर्मा, धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, वार्ड पार्षद मो.फैज उर्फ राजन थे।
next post
