RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अंतर्गत DFSMEC की बैठक सम्पन्न! कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय।

गढवा/झारखण्ड 06 सितंबर। समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अंतर्गत DFSMEC की बैठक की गई। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत कई प्रस्ताव पर कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय। बैठक में वर्ष 2023-24 में गढ़वा जिला अंतर्गत आत्मा शासकीय निकाय के बैठक में कृषकों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इसके तहत एफपीओ के कृषकों को प्राथमिकता देते हुए 25 किसानों का प्रशिक्षण देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय, शोध संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र में कराया जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। इसी प्रकार राज्य के अंदर एफपीओ के 25 कृषकों को प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र से कराया जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। गढ़वा जिले में स्वीकृत कार्य योजना के अनुसार किसानों के अंतरराज्यी परिभ्रमण हेतु कृषकों को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य आत्मा के अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्था द्वारा भी कराए जाने की बात कही गई, जिसके लिए देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय, शोध संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र में कराया जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। उक्त बैठक के दौरान जिले के दो प्रगतिशील समूहों को चिन्हित कर प्रत्येक समूह को ₹10000 तक प्रक्रमित राशि (रिवोल्विंग फंड) के रूप में दिए जाने की बात कही गई एवं आत्मा अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी के एक यूनिट का आयोजन कराने पर निर्णय लिया गया। इस प्रकार जिला के प्रगतिशील कृषकों एवं समूह की सफलता की कहानी के प्रचार प्रसार हेतु फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य कराए जाने की भी बात कही गई जिसमें जिला के अन्य किसानों को कृषि संबंधी समुचित जानकारी दी जाएगी। योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जिले के प्रत्येक पंचायत में तकनीकी प्रबंधकों के द्वारा कृषक पाठशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें रबी मौसम में 20 कृषक पाठशाला का आयोजन किये जाने की स्वीकृति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इसके पश्चात आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अंतर्गत “डीएफएसएमईसी” की बैठक में दिए गए विभिन्न प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अंतर्गत वर्ष 2023-24 में INM 50% अनुदान पर कृषकों के बीच वितरण किए जाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही उक्त वार्षिक कार्य योजना में कृषि यंत्र का भी वितरण किए जाने की बात कही गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी शिवसंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, जिला पशुपालन पालन पदाधिकारी डॉ विद्या सागर सिंह, उप परियोजना निदेशक योगेंद्र सिंह समेत आत्मा शासकीय निकाय के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि गबन करने वाले रोजगार सेवक राकेश रंजन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जयपुर:आरएसएमएम के संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल।

rktvnews

सैन्य नर्सिंग सेवा ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

Leave a Comment