RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार सरकार के सचिव सह बिहार राज्य पूल निर्माण निगम के प्रबंधक निदेशक ने अधिकारियों संग किया दौरा।

रोहतास/ बिहार 20 जुलाई। आज पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के सचिव सह बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह द्वारा अपने विभागीय अधिकारी एवं जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के साथ रोहतास जिले के कई स्थलों का जायजा लिया गया। इस दौरान वे सबसे पहले मोकर-बेदा बाईपास रिंगरोड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्य के प्रगति पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य के तेजी लाने को कहा। इसके बाद वे शेरगढ़ किला पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार सरकार के जमीन पर रॉक क्लाइमिंग कैंटीन व गेट बनाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। इसके बाद वे दुर्गावती डैम पहुंचे, जहां निरीक्षण के बाद पर्यटन विभाग द्वारा कैंपिंग व चार सीटर बोट की सुविधा देने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सीता कुंड, मांझर कुंड व धुआं कुंड के निरीक्षण के बाद वहां जिप लाइन स्पेलिंग, झूला ब्रिज, कैंटीन, चेंजिंग रूम, बाथरूम पर्यटन विभाग द्वारा बनाने को कहा। इसके बाद रोहतासगढ़ रोपवे निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां रोपवे निर्माण की शिथिलता पर नाराजगी जताई और विभाग के जीएम को निर्माण कंपनी पर शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। पंडुका पुल निर्माण स्थल पर निरीक्षण के दौरान कार्य में तेजी लाने को कहा गया। इसके बाद मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल का जायजा लिया गया एवं मंदिर में पूजा-अर्चना किया गया। यहां एक और झूला ब्रिज, शेड का निर्माण, महिला पुरुष अलग-अलग चेजिंग रूम, बाथरूम व ड्रिकिंग वाटर मशीन लगाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर्यटन विभाग द्वारा अन्य कई सुविधाएं पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एमडी बीएसटीडीसी नंद किशोर, जीएम बीएसटीडीसी अभिजीत कुमार, डीडीसी रोहतास शेखर आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास मनीष कुमार वर्मा रोहतास मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:रक्तदान करने वाले युवा प्रेरणा स्रोत है:समाजसेवी कन्हैया प्रसाद

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किया! नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment