RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

10वें गोला-बारूद सह-टारपीडो सह-मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एलएसएएम 24 (यार्ड 134) का प्रक्षेपण।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 मार्च।10वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एलएसएएम 24 (यार्ड 134) के शुभारंभ समारोह का आयोजन 26 मार्च, 2025 को मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में किया गया। इस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कमोडोर राहुल जगत, एसपीएस, पनडुब्बी निगरानी दल (एसओटी) मुंबई थे।
एमएसएमई शिपयार्ड, मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ ग्यारहवें (11) गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज के निर्माण का अनुबंध 05 मार्च, 21 को संपन्न हुआ। इन बार्जों को शिपयार्ड द्वारा क्रमशः भारतीय पोत डिजाइन फर्म और भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के सहयोग से स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है। समुद्री कौशल सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में इसका मॉडल परीक्षण किया गया था। शिपयार्ड ने आज तक ग्यारह बार्ज में से नौ की सफलतापूर्वक सुपुर्दगी की है और भारतीय नौसेना द्वारा अपने परिचालन विकास के लिए प्रभावी रूप से इनका उपयोग किया जा रहा है।
ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने भारतीय मध्यस्थता एसोसिएशन के शुभारंभ में शामिल होकर शोभा बढ़ाई तथा पहले राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:श्रीकृष्ण की बाल लीला अद्भुत व जनहितकारी :आचार्य धर्मेन्द्

rktvnews

मुजफ्फरपुर में डीएम ने विकास को दी तेज रफ्तार : शहर के दो बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अखाड़ाघाट और चंदवारापुल का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के “डिजिटल संचार क्षेत्र में नियमबद्ध व नियंत्रित प्रारूप के जरिये नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों, सेवाओं, उपयोग मामलों और व्यापार मॉडलों को प्रोत्साहन” विषयक परामर्श-पत्र पर पक्ष-विपक्ष में टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

भोजपुर:केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएँ कार्यकर्ता :लव पाण्डेय

rktvnews

रामगढ़:रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment