RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भारोत्तोलन प्रतिभा खोज में 260 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!जिला का पहला कार्यक्रम काफी में उत्साहवर्धक रहा:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जुलाई।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार भारोत्तोलक संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय भोजपुर जिला भारोत्तोलन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन आरा में आयोजित किया गया।प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने आए बिहार भारोत्तोलक संघ से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद ,राष्ट्रीय प्रशिक्षक ज्ञानेश्वरी देवी रंजीत मिश्रा ,मनीष कुमार ,सरिता कुमारी को अंग वस्त्र देकर भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिला के विभिन्न विधालय से 195 बालक और 65 बालिका खिलाड़ी भाग लिया।प्रतियोगिता बिहार भारोत्तोलक संघ से आए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। भोजपुर जिले में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ।प्रतिभा खोज चयन प्रक्रिया के उपरांत चयनित खिलाड़ियों का जिला में प्रशिक्षण कैंप का भी आयोजन होना है।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार,अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय प्रशिक्षक ज्ञानेश्वरी देवी रंजीत मिश्रा मनीष कुमार सरिता कुमारी, भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष कुमार मंगलम, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार सिंह, पंकज कुमार, कृष्णा कुमार सिंह, आशीष मिश्रा,आंचल गोस्वामी शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।इस आयोजन को सफल बनाने में कुमार पुलकित,आयुष कुमार, आशुतोष कुमार, आशुतोष, अविष्कार सिंह,राम नारायण शुक्ला की अहम भूमिका रही।इस आशय की जानकारी कुमार विजय संयोजक भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी।

Related posts

राज्य की रेल विकास परियोजनाओं की जल्द ही होगी फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट: संजीव कौशल

rktvnews

दुमका:सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत दुमका प्रखंड के मालभण्डारो पंचायत में शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

पीएफसी ने 5,000 यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों और 1,000 माल वाहक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 633 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस और संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment