RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा! पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में होगी सम्मानजनक वृद्धि : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 7 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1,अणे मार्ग स्थित “लोक संवाद” में राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच तथा पंच के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
शिष्टमंडल में शामिल मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच तथा पंच गण ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में अपनी समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने हेतू आगे आईं। गाँवों और टोलों में पक्की गली एवं नाली का निर्माण कराया गया। हर घर तक नल का जल पहुँचाया गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समाज में सभी को साथ लेकर चलें और समस्याओं का समाधान करें। खूब मन लगाकर काम करें और गाँवों के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं, उसकी सतत निगरानी करते रहें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच तथा पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी तथा पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने फखरुद्दीन अली अहमद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

भोजपुर:वोट देने से रोकने वालों पर दर्ज होगा एफआईआर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंंकी ताकत।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment