RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)10 अप्रैल। गुरुवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति का भी आकलन किया गया।
नियोजन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने युवाओं के समुचित मार्गदर्शन हेतु नियमित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप के माध्यम से कुल 935 अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। आगामी रोजगार मेला इंडोर स्टेडियम में आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
आईटीआई संस्थानों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्राचार्यों को छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने तथा अधिकाधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया।

Related posts

पन्नीवाली में महंगाई राहत कैंप, लोक गीतो से योजनाओ का किया प्रचार प्रसार, बना मुख्य आकर्षण।

rktvnews

19 से 22 जून तक मस्कट में आईएनएस तरकश।

rktvnews

कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत को विकट परिस्थितियों से निकाल देश को किया था मजबूत:आदित्य

rktvnews

नई दिल्ली:नागर विमानन मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया।

rktvnews

छात्रों को न्यू इंडिया @ 2047 का खाका तैयार करना चाहिए”: उपराष्ट्रपति।

rktvnews

राजस्थान:शैक्षिक सम्मेलन से शिक्षकों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलने का अवसर मिलेगा: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment