RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

युवा नेता के शोकाकुल परिवार से मिले समस्त जदयू नेता! बंधाया ढांढस।

बक्सर/बिहार 15 जुलाई।शुक्रवार को सिमरी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम डुमरी के जदयू युवा नेता शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिक्षक सोनू कुंवर की असामयिक मृत्यु के गमगीन परिवार से मिलने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा एवं विनोद राय स्थानीय पार्टी सदस्यों के साथ डुमरी पहुंचे। शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए सीनेट सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सोनू कुंवर का निधन शिक्षा जगत एवं शोकमग्न परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज उनके साथ है। प्रदेश सचिव ने पीड़ित परिवारों को स्वेच्छानुदान मद से हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश सचिव विनोद राय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विवेक एवं धैर्य बनाकर बच्चों का पालन पोषण करे। समय बदलते देर नहीं लगती है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह प्रदान करें और इस परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। इस अवसर पर परशुराम तत्वा, नंद जी राम, चुनचुन ओझा, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

गढ़वा:मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई।

rktvnews

बिहार:कोरोना के बढते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:66 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति का पूर्वी सिंहभूम दौरा, विकास योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात को आरा विधानसभा के शक्ति केंद्रों पर एकत्रित होकर सुना गया!मन की बात जन जन को उत्साहित कर विकास का ताना-बाना बुना:अमरेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष ने किया स्मार्टफोन वितरण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन!इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में गुरुवार को 2522 लाभार्थियों को मिली सौगात।

rktvnews

Leave a Comment