RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री ने विधानसभा विस्तारीकरण अंतर्गत नवनिर्मित सभागारों का किया लोकार्पण।

पटना/बिहार ( राकेश मंगल सिंहा)15 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल 14 जुलाई को बिहार विधानसभा विस्तारीकरण अंतर्गत बेसमेंट में नवनिर्मित 100, 200, 300 एवं 500 क्षमता वाले सभागार के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित सभी सभागारों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुण सिंह द्वारा लिखी पुस्तक ” पटना, खोया हुआ शहर ” का विमोचन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के बीच रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित पुस्तक ” रश्मिरथी ” का वितरण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधान मंडल विस्तारीकरण के अंतर्गत बिहार विधान सभा एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्यों के संयुक्त बैठक को ध्यान में रखते हुए पहले से ही सेंट्रल हॉल का निर्माण कराया जा चुका है। उसके बाद अब बिहार विधान सभा विस्तारीकरण अंतर्गत बेसमेंट में 100, 200, 300 एवं 500 क्षमता वाले सभागार का निर्माण कराया गया है ताकि यहां आयोजित होने वाली बैठकों में लोगों की संख्या के अनुरूप सभागार का इस्तेमाल किया जा सके। अब आप लोग यही मीटिंग आयोजित करें और लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभागार का इस्तेमाल करें। जब यहाॅ कार्यक्रम आयोजित होने लगेगा तो लोगों के ध्यान में भी अलग-अलग क्षमता वाले ये सभागार आ जायेंगे। सभागार लोकार्पण से पहले बिहार विधान परिषद के एनेक्सी भवन के भूतल पर मुख्यमंत्री ने ” परिषद अल्पाहार गृह ” के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिषद अल्पाहार गृह का निरीक्षण कर बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्यों को परोसे जाने वाले व्यंजनों एवं उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, बिहार विधान मंडल के सदस्य गण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे का विकास, संचालन एवं प्रबंधन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जायेगा।

rktvnews

भोजपुर:सुमित सिंह के हत्यारों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा राजपूत महापंचात का आंदोलन: रामबाबू

rktvnews

बागपत:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र फॉर्म भर जिम्मेदारी निभाए, लोकतंत्र को मजबूत बनाए: अपर जिलाधिकारी

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

सिवान:पैक्स निर्वाचन- 2024 के निमित्त तैयारीयों की स्थल पर समीक्षा करने हेतु बसंतपुर प्रखंड पहुंचे जिला पदाधिकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री का जबलपुर के डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment