RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त ने जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

झंडी दिखा जागरूकता रथ को रवाना करते उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

चतरा/झारखंड 14 जुलाई।उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जन्म-मृत्यु निबंधन का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आमलोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष जागरूकता प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु यह जागरूकता रथ दिनांक 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक जिले के सभी प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले पंचायतों, हाट बजारों, शहरी क्षेत्रों में घुम घुमकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति आमलोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी । उक्त अभियान के तहत जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे हुए सभी बच्चों एवं नये जन्म लिये हुए सभी बच्चों और सभी मृत व्यक्तियों का पंजीकरण कराने के लिए जन जागरूकता हेतु जन्म एवं मृत्यु निबंधन विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
उक्त मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, निवेश और उद्यमिता के नए द्वार खोलेगा:खंडेलवाल

rktvnews

जयपुर:साथिन कार्यकर्ताओं, पंचायतों के क्रियाकलापों को बच्चों एवं महिला के लिए हितैषी बनायें : शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

rktvnews

मॉरीशस के लुईस बंदरगाह पर आईएनएस सुनयना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात।

rktvnews

रायपुर : ‘साय वही जो साया दे’ : कैलाश खेर

rktvnews

भोजपुर:जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन, 12-13 जुलाई को राँची में।

rktvnews

Leave a Comment