RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर तिरंगामय हुई नरेला विधानसभा।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)25 मई।सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में शनिवार को नरेला विधानसभा के 4 मंडलों में नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
मुख्य तिरंगा यात्रा राजधानी के अशोका गार्डन दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए परिहार चौराहे पर पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवावर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। नागरिकों ने यात्रा का भारी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, संकल्प और शक्ति का प्रतीक है। यह यात्रा हमारी सेना के वीर जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के दुश्मनों को उनके ही घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर दिया।
यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे चल रहे युवाओं के उत्साह ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक

यात्रा के दौरान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर करारा जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। यह ऑपरेशन सिद्ध करता है कि आज का भारत आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने में सक्षम है।

नरेला हुई तिरंगामय, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरेला विधानसभा के सम्राट अशोक, नेताजी सुभाष, स्टेशन और महामाई मंडल में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गईं। यात्राओं में हजारों की संख्या में आम नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवाओं ने भाग लिया। लोग मोहल्लों व कॉलोनियों में विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों पर पहुंचे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: पत्रकार एकादश और डॉक्टर एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

पटना:लेखक जियालाल आर्य की लेखन-शैली मोहित करती है : नंद किशोर यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एनआईटी परिसर एवं मार्गों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निम्नतम श्रेणी वाले विभागों के साथ की बैठक सुधार करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment