RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

शैलेष बगौली ने बेस चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 13 जून। चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना शैलेष बगौली द्वारा मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव ने बेस चिकित्सालय में ओपीडी कक्ष, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्केन कक्ष आदि का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी से बेस चिकित्सालय के स्टाफ, चिकित्सालय में स्थापित उपकरणों, चिकित्सालय में प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय के सफल संचालन में आ रही दिक्कतों एवं समस्याओं से शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाय। शासन स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किये जायेगें।

Related posts

चरपोखरी थाने के रात्रि गस्ती दल ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किया बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित! प्रमुख अपदस्थ

rktvnews

भागवत गीता का भोजपुरी भावानुवाद का लोकार्पण।

rktvnews

पटना:बिहार दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग पवेलियन का सफल समापन

rktvnews

पटना:महिलाओं को दस-दस हजार रूपये देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को मिले 20 हजार करोड़ रूपये।

rktvnews

Leave a Comment