RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षकों ने गीत “शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गाकर जताया विरोध।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 जून।बिहार सरकार के अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ,पटना के निर्देश पर आरा में धरने पर बैठे बिहार मध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर ईकाई के आज धरने प्रदर्शन में शामिल संगीत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर व्यंग्यात्मक शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गीतों को गाकर अपना विरोध जाहिर किया।बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा लगातार 11 वे दिन धरना कार्यक्रम जारी रहा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अवधेश कुमार व संचालन आरा अनुमंडल अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आज के धरना कार्यक्रम में राज्य के शैक्षिक परिषद के सचिव शशि भूषण दुबे ने शिरकत किया। शिरकत करते हुए राज्य के पदाधिकारी शशि भूषण दुबे ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य भर में हमारा अध्यापक नियुक्ति नियमावली 20230के प्रतिरोध में सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन चल रहा है। शिक्षकों का इतिहास ही संघर्षों का रहा है । हम संघर्ष से ही सरकार पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि अधिकाधिक संख्या में धरना स्थल पर आकर अपने धरना कार्यक्रम को सफल बनाएं। धरना कार्यक्रम में जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि कल 3 जून को राज्य संघ के निर्देशानुसार महा धरना का कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें तमाम प्रारंभिक शिक्षक संघ का भी समर्थन प्राप्त है। राज्य कार्य समिति सदस्य आनंद पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंदोलन के माध्यम से ही हम अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के प्रतिरोध में सरकार पर दबाव बनाने में सफल होंगे। उन्होंने जिले के सभी क्रांतिकारी शिक्षकों पुस्तकालय अध्यक्षों से अपील की कि कल 3 जून को होने वाले महा धरना में अपना शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।धरना कार्यक्रम में रवि कुमार आजाद, अभिनंदन तिवारी , निजामुद्दीन, संतोष तिवारी, विवेक दुबे सहित संगीत शिक्षक दवेश दुबे, धर्मदेव जी, श्याम बाबू कुमार, संतोष तिवारी, अखिलेश्वर् दुबे, चंद्रशेखर जी, पीरो अनुमंडल के अजीत जी, विनय जी, प्रमंडल कार्य समिति राकेश कुमार, मनोज मंडल शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही । कार्यक्रम में प्रमंडलीय उपाध्यक्ष भीम राय, प्रेम कुमार, मनोज मंडल, ईश्वरचंद , शशिकांत चौबे , अभय सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक पुस्तकालय अध्यक्ष शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:श्रेया पांडेय की गायन शैली में बनारस की सुगंध।

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग में आदर्श क्लब बेरथ व गडहनी के बीच खेला गया मैच।

rktvnews

सारण:श्रावणी मेला की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने सोनपुर में विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

rktvnews

बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल – 2 के द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत स्थलीय यात्रा किया गया।

rktvnews

Leave a Comment