RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सीएसआर गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से संबंधित एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों एवं सीएसआर के तहत कार्य कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में विभिन्न कंपनियों द्वारा अब तक किए गए सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्द्धन से संबंधित पहलें। उपायुक्त ने सभी कंपनियों को निर्देशित किया कि वे अपने सीएसआर फंड का समुचित उपयोग करते हुए जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दें।
उन्होंने यह भी कहा कि सीएसआर गतिविधियों का प्रभाव स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार के रूप में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होना चाहिए। इसके लिए एक सीएसआर जिला योजना तैयार की जा रही है, जिसमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह सीएसआर नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय, परियोजनाओं के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 10 राज्यों के साथ मिलकर जुलाई 2025 तक उपभोक्ता मामलों के 100 प्रतिशत से अधिक निपटान की दर हासिल की।

rktvnews

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को नागपुर, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मॉझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।

rktvnews

नारनौल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन!स्वच्छ मतदाता सूची प्रजातांत्रिक देश के चुनाव की नींव हैं : मोनिका गुप्ता

rktvnews

वैशाली:शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment