RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जनता दरबार का आयोजन।

नवादा/बिहार 07 जुलाई ।जिला पदाधिकारी, नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा ने आज समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। आज की जनता दरवार में कुल 33 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया।
आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
आज जनता दरबार में अकबरपुर प्रखंड, ग्राम-गुरूचक के मीना देवी ने जमीन को अवैध रूप से कब्जा एवं धारा 144 का आदेश की अवहेलना करने के संबंध में आवेदन दिया। अकबरपुर प्रखंड, पंचायत- लेदहा, ग्राम-धनवारा के रूणा देवी ने आवेदन के द्वारा शिकायत की मेरा आधार नम्बर से किसी और के राषन कार्ड में जोड़कर राशन का उठाव कर लिया जाता है और हम राशन से वंचित रह जाते हैं। प्रखंड नवादा, पो0-पुरैनी, ग्राम-जगन्नाथपुर पनसला के प्रमोद रविदास द्वारा धान के पुंज में आग लगने से क्षति हुई का मुआवजा देने से संबंधित आवेदन दिया गया। हिसुआ प्रखंड, पंचायत-चितरघट्टी, ग्राम-राजा विगहा के रामजी यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बैंक द्वारा काट लिए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया।आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। आज की जनता दरबार में अमु अमला वरीय उप समाहर्ता,विकास कुमार पांडे वरीय उप समाहर्ता आदी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया:पश्चिम बंगाल के दंपत्ति ने लड़की को लिया गोद।

rktvnews

बिहार:मंत्रिपरिषद् के निर्णय।

rktvnews

उज्जैन:शासकीय माधवनगर अस्पताल के आई.सी.यु. को आदर्श बनाया जाए – कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर आरा की सौम्या कुमारी को मिला पत्रकारिता में गोल्ड मेडल, राज्यपाल के हाथों हुई सम्मानित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में योग कर देश व दुनिया को योग का संदेश दिया।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment