RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

करनामेपुर पुलिस द्वारा बरामद चोरी की चार बाइक और गिरफ्तार दो अभियुक्त।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अप्रैल। भोजपुर जिला के करनामेपुर पुलिस ने बुधवार को महुआर ब्रह्मबाबा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ महुआर गाँव निवासी सरोज यादव को दबोचा लिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने भोजपुर एसपी मिस्टर राज के निर्देश पर सरोज यादव से कङाई से पूछताछ किया और उसके निशानदेही पर महुआर गाँव के ही सूरज यादव को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकङे गये चोरों ने बाइक चोरी का भंडाफोङ किया। जिसमें अलग अलग जगहों से चोरी की गई बाइक को पुलिस ने बरामद किया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर महुआर के विरन यादव के घर से सिल्वर रंग के पैशन प्रो बाइक को बिना नंबर एवं चेचिस नंबर के बरामद किया। पकङे गये दोनों के निशानदेही पर ही पुलिस ने इसी गाँव के राजेश यादव उर्फ चेंचा यादव के घर से काले रंग का होंडा शाइन बाइक चेचिंस नंबर मिटा हुआ बरामद किया। भनक मिलते ही अन्य अभियुक्त घर से फरार होने में सफल हो गये। पुलिस ने सरोज यादव के पास से काले रंग का हीरो स्प्लेंडर तथा सूरज यादव के पास से काले रंग के होंडा शाइन बिना नंबर एवं चेचिस नंबर का बाइक बरामद किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पकङे गये सरोज यादव तथा सूरज यादव को जेल भेज दिया। भोजपुर एसपी मिस्टर राज तथा जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बाइक चोर गिरोह के पकङे जाने की घटना को करनामेपुर पुलिस को बङी उपलब्धि बताया है। बाइक चोरी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी की जा रही है।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर वायब्रेंट विलेजेज़ के विशेष अतिथियों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार: नालंदा जिले में युवक और युवती की नृशंस हत्या पर बिफरे आदित्य पासवान,न्याय की मांग।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा में की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment