
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जून। रविवार को भोजपुर जिला किसान कांग्रेस द्वारा भुसहुला गांव में “हर घर झंडा” अभियान के अंतर्गत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने की।इस दरम्यान प्रत्येक घर पर कांग्रेस का तिरंगा फहरा कर संगठन की जड़ें मजबूत कीं और किसानों-मजदूरों से सीधा संवाद किया। भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव प्रोफेसर डा राजेंद्र ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
महिला सशक्तिकरण पर अधिवक्ता प्रमोद राय ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर “माई-बहिन मान योजना” में प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की सम्मान राशि दी जाएगी।साथ ही कृषि और किसान मुद्दे पर श्री राय ने कहा की प्रधानमंत्री किसानों के ऋण माफ़ करने के बजाय अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों का ऋण माफ किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने नोटबंदी, जीएसटी और अग्निवीर योजना को युवाओं-किसानों पर “ट्रिपल-आघात” बताते हुए युवाओं के रोजगार के अवसर छीन लिये।प्रमुख उपस्थिति में राजू पाठक, राम जी राम, अजय यादव, सुनील राम, महेश राय, अवधेश यादव, रमेश साह, रूमन साह, महेश राम, महेश साह, नारायण जी, सुरेश साह, विजय पासवान, उपेंद्र राम, अखिलेश राम, सुदर्शन राम, तेजू यादव, रघुवर यादव, सियाराम सिंह, लड़ाई यादव, सत्यनारायण राम, सत्यनारायण यादव, गांधी साह आदि रहे।
