RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता की ली गई शपथ।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)26 अक्टूबर।सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, कार्यों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली गई। साथ ही, सरकारी सेवाओं के निष्पादन में नैतिक मूल्यों का पालन करने, नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सुशासन की स्थापना, प्रशासनिक व्यवस्था में जनविश्वास को मजबूत करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण सुनिश्चित करने से आम नागरिकों को बेहतर, निष्पक्ष एवं प्रभावी सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (लो0शि0नि0), भोजपुर के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी एवं प्रधान सहायक उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:निर्वाचन पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान “के नारे के साथ भाजपा ने निकाला मशाल जुलुस।

rktvnews

आओ निराला वसंती बयार..! :सुरेंद्र सिंह “अंशु”

rktvnews

भोजपुर: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम को ले की गई छापेमारी,50 लाख का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने बकरीद पर्व को देखते हुए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की।

rktvnews

Leave a Comment