RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल और जबलपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि।

“जब सड़कें सूनी हो जाती हैं, तो संसद तानाशाह हो जाती है”—लोहिया के विचार आज भी लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देते हैं : सूरज जायसवाल

भोपाल/जबलपुर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 अक्टूबर। जनता दल (यूनाइटेड), मध्य प्रदेश की ओर से समाजवादी चिंतक एवं प्रखर विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर भोपाल में उनकी प्रतिमा तथा जबलपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जदयू मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने डॉ. लोहिया को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने, संसद की जवाबदेही सुनिश्चित करने और सामाजिक समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उनका मानना था कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता की जागरूकता, सक्रिय भागीदारी और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने में निहित है।
श्री जायसवाल ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ थे। वे ऐसे समाज की स्थापना चाहते थे, जहां जाति, वर्ग और ऊंच-नीच के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो तथा प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हों। उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय, समानता और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के मत को समान महत्त्व देते थे। उनके लिए लोकतंत्र केवल सत्ता संचालन की व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही, जनभागीदारी और सेवा का माध्यम था। उनका प्रसिद्ध विचार—“जब सड़कें सूनी हो जाती हैं, तो संसद तानाशाह हो जाती है”—आज भी जनता की सक्रियता और लोकतांत्रिक अधिकारों के महत्त्व को रेखांकित करता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और समान अवसर पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) का मध्य प्रदेश संगठन समाजवादी विचारधारा और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भोपाल और जबलपुर में कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जदयू प्रदेश महासचिव सोभाल सिंह, सुरेंद्र त्यागी तथा भोपाल नगर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, जबलपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संजय शुक्ला, कंचन चौधरी, संतोष नेमा, सुभाष जायसवाल, इमाम खान और उदय पाटील सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया को पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के समाजवादी सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए मीडिया कवरेज, मीडिया सुविधाएं और स्वास्थ्य तैयारी संबंधित प्रावधान।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : नवाचार और प्रगति की नई दिशा

rktvnews

कृषि पशुपालन सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने बताई विभाग की चार वर्षों की उपलब्धियां।

rktvnews

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देती हैं पाठ्यपुस्तकें।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने किया अंतर्राष्ट्रीय मानव व्यापार निरोध दिवस पर कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment