RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

विद्युत विभाग हुआ सख्त😳 295 बकायदारों की काटी बिजली!बिजली चोरी को ले 14 पर दर्ज कराई प्राथमिकी।

आरा/भोजपुर 27 अक्टूबर।साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेश पर विद्युत आपूर्ति द्वारा राजस्व की वसूली हेतु आरा शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में सभी विद्युत बकायेदारों का लाइन काटना शुरू हो गया है साथ ही बिजली चोरों के विरुद्ध अवर प्रमण्डल वार छापेमारी अभियान भी जारी है। इस क्रम में आरा शहरी क्षेत्रों अंतर्गत 295 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाये रहने के कारण लाइन काट दिया गया है तथा 14 लोगो के विरुद्ध विद्युत ऊर्जा की चोरी के विरुद्ध कुल छः लाख पचास हजार का जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्युत चोरी के खिलाफ विभाग द्वारा मुन्नी बेगम(वलीगंज)सैयरा खातून( वलीगंज),मो0 मकसूद कुरैसी (वलीगंज),मो0 समीम (चीकटोली)रेहाना खातून (चीकटोली),जुबैदा खातुन(चीकटोली),
सुशील कुमार मिश्रा(आनन्द नगर),ललिता देवी(आनन्द नगर),बिन्दु केसरी(अबरपुल),मालती देवी(धरहरा),मो0 कुरबान(बेगमपुर),धरमशीला देवी, (रामगढ़िया),मो0 आफताब आलम, (रामगढ़िया),मुन्ना सिंह(विष्णु नगर, आरा) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव 20 दिसंबर को।

rktvnews

वेतन-पेंशन में देरी पर उठाए सवाल, 1 जुलाई को होगी राज्यव्यापी विरोध : फुटाब

rktvnews

पूर्वी चंपारण:शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2026 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर के सातों विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की होगी अप्रत्याशित जीत : कुणाल

rktvnews

रांची:सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच पर सदन में अड़ेगा एनडीए : नवीन जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment